फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five evicted from illegal possession

अवैध कब्जों से 5 बेदखल, 1.19 करोड़ जुर्माना

Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
five evicted from illegal possession
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सरायकाजी में नलकूप विभाग की जमीन पर निर्माण कर कब्जा करने पांच लोगों को जमीन से बेदखल करने के साथ ही करीब 1.19 करोड़ रुपये जुर्माना वसूली का आदेश एसीएम सिविल लाइन की कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन

सरायकाजी में नलकूप विभाग की जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जे कर अवैध निर्माण कर लिए थे। जांच में जब मामला सामने आया था तो सभी को नोटिस जारी किए गए। लेकिन सभी कब्जेदार अपने-अपने पक्ष में अभिलेख प्रस्तुत कर जमीन अपनी होने का दावा करने लगे। जिसके चलते मामला पीपी एक्ट के तहत एसीएम सिविल लाइन कोर्ट में चला गया। ये सभी लोग इस जमीन पर 21 साल 6 माह से काबिज थे। लगातार सुनवाई के बाद भी इस मामले में कोई परिणाम नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक कोर्ट में लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई कर निस्तारण के आदेश दिए थे। जिस पर एसीएम सिविल लाइन ने इस मामले में लगातार सुनवाई की और सोमवार को आदेश पारित कर दिए। आदेश में राजीवपुरम निवासी सब इंस्पेक्टर संतराम वर्मा पर 5,29,975, बलवंत नगर निवासी बिल्डर अशोक गर्ग पर 49,66,500 रुपये, बी-53 सम्राट पैलेस निवासी राजकुमार तनेजा पर 19,24,000 रुपये, मोहन गैस एजेंसी के मालिक देवेंद्र मोहन पर 30,15,375 रुपये, 503/3 गंगानगर निवासी दो भाइयों जितेंद्र कुमार और मनोज कुमार पर 4,56,875 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ जमीन से बेदखल करने आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली तक देना होगा ब्याज
एसीएम कोर्ट ने आदेश में जमीन से बेदखली और जुर्माना जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। इसके साथ ही आदेश के दिन से जुर्माना जमा करने के दिन तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी कुल जुर्माने पर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed