फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five days devetional programme start

पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Mon, 08 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
five days devetional programme start
सरधना नगर में निकाली गई कलशयात्रा में शामिल मिनाक्षी भराला प्रांतीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा - फोटो : SARDANA
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री रामतलैया मंदिर में रविवार से सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन मंदिर में हवन यज्ञ के बाद नगर में कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष मिनाक्षी भराला एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरेश बाला कलश यात्रा में शामिल हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मिनाक्षी भराला ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई और नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम में मलखान सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। मिनाक्षी भराला व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नरेश बाला, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता सक्सैना, जिला उपाध्यक्ष विमला अरोरा, सुजाता सैनी, सविता आर्य, निर्मला, इंद्रा जाटव, गीता, सरोज आदि महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा देवीगंज, चौक बाजार, मालियान, तगायान, तारनी स्ट्रीट, खेवान आदि मोहल्ले से होते हुये वापस मंदिर पहुंची। मंदिर कमेटी से महेशचंद शर्मा, पंडित श्याम सिंह गोस्वामी, मलखान सैनी, जगमोहन बागड़ी, अरुण कुुमार चौपड़ा व महेंद्र सैनी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed