फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five days after the wedding, the bride ran away with cash and jewellery.

Meerut News: शादी के पांच दिन बाद दुल्हन नकदी व जेवर लेकर भागी

Wed, 06 May 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Five days after the wedding, the bride ran away with cash and jewellery.
- पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के किसान दलवीर ने तीन आरोपियों पर दूसरी शादी कराने का झांसा देकर 40 हजार रुपये और जेवरात ठगने का आरोप लगाया है। 20 मार्च को पीड़ित की शादी मुरादनगर निवासी एक युवती से हुई थी। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गढ़ रोड स्थित गांव हसनपुर कदीम निवासी दलवीर ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी महिला से हुई थी। लंबे समय तक संतान न होने पर पत्नी की सहमति से उसने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामसिंह नामक युवक से रास्ते में हुई, जिसने उसे मुरादनगर निवासी एक महिला से मिलवाया था। महिला ने उसे बताया कि उसकी जानकारी में एक युवती है, जो शादी के लिए तैयार है। इसके बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित ने 16 मार्च को बैंक खाते से रुपये निकाले। इसके बाद 20 मार्च को भैंसाली बस स्टैंड के सामने महिला को बिचौलिए की मौजूदगी में 40 हजार रुपये दे दिए थे। पीड़ित ने रुपये देने की रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में कर ली थी। इसके बाद महिला ने दोनों की शादी पास के मंदिर में करा दी थी और युवती को उसके साथ विदा कर दिया था। घर पहुंचने पर उसने निशा को मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, अंगूठियां, चुटकी और सोने की चेन पहनने को दी थी। पीड़ित ने बताया कि शादी के पांच दिन बाद महिला का फोन आया और युवती को मुरादनगर लेकर आने को कहा था। वह पत्नी के साथ दुल्हन को लेकर वहां पहुंचा था। महिला ने एक सप्ताह के लिए युवती को छोड़ने की बात कही थी। जब वह एक सप्ताह बाद उसे लेने पहुंचा तो पता चला कि महिला किराए के मकान में रहती थी। और एक हफ्ते पूर्व ही गायब हो गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed