फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five crores expected for street lights after increase in income from house tax

Meerut News: गृहकर से आय बढ़ने पर स्ट्रीट लाइट के लिए पांच करोड़ की उम्मीद

Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Five crores expected for street lights after increase in income from house tax
मेरठ। नगर निगम लेखा अनुभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक आय-व्यय का अनुमानित मूल बजट बनाने की तैयारी शुरू हो गईं हैं। बताया किया कि वर्ष 2024-25 में मूल बजट का आंकड़ा पहली बार 1324 करोड़ तक पहुंचा था। आगामी वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ने की उम्मीद है। गृहकर में होने वाली आय 90 करोड़ से बढ़ाकर 110 करोड़ करने का अनुमान लगाया है, इससे स्ट्रीट लाइट के लिए 5 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आगामी अनुमानित बजट में निर्माण विभाग हेतु नए निर्माण कार्यों और अनुरक्षण हेतु प्रावधान की जाने वाली धनराशि अब तक की सर्वाधिक धनराशि होने का अनुमान है। इस मद में बजट में 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने की संभावना है। मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) विभाग की लाइटों के अनुरक्षण का कार्य अभी तक ईईएसएल कंपनी द्वारा किया जाता था, अब निगम का उसके साथ करार खत्म होने के कारण नगर आयुक्त ने तीनो जोन में एक वर्कशॉप बनवा दी है। जिसमें नई लाइट की भी व्यवस्था भी निगम द्वारा स्वयं की जाएगी, इसलिए पहली बार मार्ग प्रकाश विभाग हेतु नई लाइटों, उपकरणों आदि के क्रय एवं अनुरक्षण की मद में 5 करोड़ से भी अधिक धनराशि का प्रावधान किये जाने की संभावना है। गृहकर, होर्डिंग और किराया से निगम की आय बढ़ने की उम्मीद है। वाहन डिपो, पेट्रोल-डीज़ल, नजारत आदि जैसी गतिविधियों के लिए सदैव की तरह पर्याप्त धनराशि रखी जा रही है ।
विज्ञापन


पहला लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया निगम
बता दें कि वर्ष 2024-25 के मूल बजट में गृहकर विभाग से 90 करोड़ की आय होने की उम्मीद जताई थी। जब गृहकर विभाग 31 जनवरी 2025 तक केवल 41 लाख ही आय कर पाया है। जनवरी-फरवरी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से कोई पैसा निगम को नहीं मिला है। प्रवर्तन दल द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर करोड़ों रुपये की वसूली कराता था, अब छह महीने से उनका अभियान भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed