फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five convicts, life imprisonment, the gang rape was done with the teenager

पांच दोषियों को उम्रकैद, किशोरी के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Five convicts, life imprisonment, the gang rape was done with the teenager
पांच दोषियों को उम्रकैद

मुजफ्फरनगर में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले में अदालत ने पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। चार साल पहले यह वारदात शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में हुई थी। मुकदमे की सुनवाई एडीजे राजेश भारद्वाज की अदालत में हुई।  

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ यह वारदात हुई थी। पीड़िता के पिता ने थाना सिविल लाइन पर 19 जनवरी 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ बहन के घर जा रही थी। कॉलोनी के बाहर गली में खड़े सोनू ने किशोरी से किसी का पता पूछा। इसी दौरान उसके साथियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। मुंह दबाकर उसे बोलेरो में डालकर आरोपी फरार हो गए। नईमंडी के गांव तिगरी में सुनील के नलकूप पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी चंगुल से निकल कर पीड़िता ने घर आकर परिजऱ्नों को इस बाबत जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ महमूदनगर सरवट निवासी सोनू, रवि उर्फ सुभाष, प्रवीण, सुभाष, आशु, नितिन और तिगरी के सुनील ने दुराचार किया।
विज्ञापन


पढ़े : नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ रेप, बेहोश हालत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर फेंका 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Five convicts, life imprisonment, the gang rape was done with the teenager
एक दोषी की मां

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे राजेश भारद्वाज की अदालत संख्या-15 में हुई। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों के नाबालिग होने पर उनकी फाइल किशोर न्यायालय भेज दी गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी चौधरी कय्यूम अली ने अदालत में आठ गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए सोनू, सुभाष उर्फ रवि, सुनील, प्रवीण और सुभाष को किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने का दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को सजा पर सुनवाई हुई। अदालत ने उक्त पांचों को धारा 364 के तहत दस-दस वर्ष का कठोर कारावास और दस-दस हजार रुपया जुर्माना, धारा 376 डी के तहत आजीवन कारावास के साथ दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश पर जुर्माने की राशि एक लाख रुपये में से 75 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि सरकार से मिलने वाली राशि इसके अतिरिक्त होगी।

सजा सुनकर रो पड़े परिजन

Five convicts, life imprisonment, the gang rape was done with the teenager
आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस

किशोरी से गैगरेप के मामले में सजा सुनाए जाने के कारण कोर्ट परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। सभी दोषियों के परिजन भी कोर्ट परिसर में मौजूद थे। कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर दो दोषी बिलख पड़े, जिन्हें देखकर उनके परिजन भी रोने लगे। एक दोषी युवक की मां रोते हुए चिल्लाने लगी, जिस पर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया। सजा सुनाए जाने के बाद सभी को कड़ी सुरक्षा में वापस जेल ले जाया गया। 

साढ़े चार साल से जेल में हैं बंद  
शहर की एक कॉलोनी से दिनदहाड़े किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। पीड़ित पक्ष के साथ लोगों ने धरने-प्रदर्शन किए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अपहरण और गैंगरेप में आजीवन कारावास की सजा पाए सभी पांचों युवक बीते साढ़े चार वर्ष से जेल में बंद हैं। सेशन के अलावा हाईकोर्ट से भी उनकी जमानत अर्जी नामंजूर हो गई थी।

पढ़े : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed