फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bighas of sugarcane crop burnt in fire

Meerut News: आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली

Sat, 08 Feb 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of sugarcane crop burnt in fire
बहसूमा। गांव झुनझुनी के जंगल में अज्ञात कारणों से एक किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसमें लगभग पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव झुनझुनी निवासी जसवीर राणा पुत्र तिरमल सिंह ने बताया कि उनका गन्ने का खेत पास के ही जंगल में है। इसमें खड़ी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर पीड़ित और आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने मिट्टी, पानी एवं गन्ने की हरी पत्ती तोड़कर आग पर काबू पाया। आग से लगभग पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने थाने में इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शासन व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed