फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested in the name of fake health card

फर्जी हेल्थ कार्ड के नाम पर वसूली करते पांच गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in the name of fake health card
फर्जी हेल्थ कार्ड के नाम पर वसूली करते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में ग्रामीणों से हेल्थ कार्ड के नाम पर अवैध वसूली कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी संख्या में फर्जी हेल्थ कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह एक व्यक्ति के इशारे पर यह फर्जी काम को अंजाम दे रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि डालमपुर गांव में कुछ युवक ग्रामीणों के हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से रुपये वसूल रहे हैं। सूचना पर कल्याणपुर चौकी प्रभारी सवित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कुछ लोग फर्जी हेल्थ कार्ड बनाते मिले। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 50-50 रुपये लेकर लोगों को फर्जी हेल्थ कार्ड बनाकर दे रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में मन्नू प्रताप सिंह चौहान पुत्र जयपाल सिंह गांव सिखेड़ा थाना इंचौली, जॉनी पुत्र दयानंद, गौरव पुत्र मंसाराम निवासी घाटोली थाना सरधना, विकास शर्मा पुत्र अनिल शर्मा गली नंबर दो रामनगर कंकरखेड़ा, अनुपम पुत्र राजेंद्र रुड़की रोड थाना कंकरखेड़ा बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनसे हेल्थ इंडिया फाउंडेशन के नाम पर निखिल चौहान पुत्र करण पाल गांव सिखेड़ा थाना इंचौली हेल्थ कार्ड जारी करवा रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed