फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested for wearing police uniforms, arms recovered

पुलिस की वर्दी पहनकर उगाही करने वाले पांच दबोचे, हथियार बरामद

Sun, 29 Oct 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Oct 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for wearing police uniforms, arms recovered
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर मीट कारोबारियों को गोवंश के मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही करने वाले होमगार्ड्स के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच आरोपियों में दो बर्खास्त होमगार्ड और एक वर्तमान में होमगार्ड है। इनके पास से वर्दी, कार, पिस्टल और नगदी बरामद की गई है। मौके से आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा है।  

विज्ञापन


एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सर्विलांस टीम व नागल पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर मीट कारोबारियों को गोवंश के मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही करते थे। ऐसे ही एक मामले में गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा निवासी अल्ताफ ने थाना नागल में तहरीर दी थी। आरोपियों ने अल्ताफ के भतीजे महफूज को बाइक पर मीट ले जाते हुए रोक लिया था और गोमांस पकड़े जाने के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूले थे। आरोपियों के खिलाफ अपहरण के मामले भी दर्ज हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गए गैंग का लीडर गोवर्धन व राजीव बर्खास्त होमगार्ड व मुकर्रम वर्तमान में होमगार्ड है। आरोपियों के पास से जायलो कार, चोरी की बाइक, 32 बोर का लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस, दो तमंचे, छह कारतूस, तीन जोड़ी होमगार्ड की वर्दी, दरोगा का एक फर्जी पहचान पत्र, 15 हजार की नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें : दरोगा की वर्दी पहनकर देता था वारदात को अंजाम, सीधे चलाता था गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों को भेजा जेल

Five arrested for wearing police uniforms, arms recovered
एसपी देहात ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों में ताहरपुर निवासी गोवर्धन पुत्र ज्योतिराम निवासी गांव ताहरपुर, रविंद्र उर्फ दीपक पुत्र शेर सिंह निवासी सांवलपुर नवादा, मुकर्रम पुत्र अल्ताफ निवासी गांव उमाही थाना नागल, सोनू उर्फ गुलसनव्वर पुत्र गयूर निवासी नागल, राजीव पुत्र अमर सिंह निवासी कृष्णानगर रुड़की जनपद हरिद्वार है।  

कार पर लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मीट कारोबारियों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपी काम पूरा करने के बाद नंबर प्लेट बदल देते थे। बर्खास्त होमगार्ड राजीव गाड़ी लेकर रुड़की लौट जाता था और बाद में वसूली के रुपयों का बंटवारा होता था। गैंग लीडर गोवर्धन पहले भी जेल भेजा जा चुका है। उस पर अवैध वसूली के थाना गागलहेड़ी, देहात कोतवाली व जनकपुरी में मामले दर्ज हैं।  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  
एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना नागल प्रभारी छोटे सिंह, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार, सुबोध, विजय कुमार, सर्विलांस सेल कांस्टेबल विनीत हुड्डा, नीरज त्यागी, विपिन कौशिक, मनोज चौहान, विनीत तोमर, सुमित कुमार शामिल हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed