{"_id":"659c437759fddbbdd80d0e64","slug":"first-panchayat-of-gram-panchayat-budhanangla-mandal-to-get-iso-certificate-na-news-c-27-1-smrt1007-17255-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम पंचायत बूढ़ानंगला मंडल की आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने वाली पहली पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम पंचायत बूढ़ानंगला मंडल की आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने वाली पहली पंचायत
Tue, 09 Jan 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल की ग्राम बूढ़ानंगला, विकास खंड बुढ़नपुर स्योहारा के आईएसओ प्रमाणन का कार्य हुआ।
सोमवार को सह-निदेशक एसके सिंह ने प्रमाणपत्र ग्राम प्रधान राम कुमार सिंह एवं सचिव विपुल चौहान को प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बूढ़ानंगला में संपन्न किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए न्यूनतम 36 मुख्य बिंदु जिनमें मुख्यतः शिकायत रजिस्टर, परिवार रजिस्टर, लोक जन का फीडबैंक इत्यादि महत्वपूर्ण अभिलेखों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के साथ स्वागत कक्ष, प्रतीक्षालय, शिशु फीडिंग कक्ष इत्यादि जैसी आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध कराया जाने के मानक तय किए गए हैं। ग्राम पंचायत बूढ़ागंगला, मंडल मुरादाबाद का प्रथम ग्राम पंचायत कार्यालय बना जिसने उक्त मानकों को पूरा करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टैंडर्ड का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
इस कार्य में कार्यालय ग्राम पंचायत बूढ़ानंगला को आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहायताएं लखनऊ स्थित संस्था अपैक्स इसस्मेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदान की, जिसके अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव विगत कुछ दिनों से ग्राम पंचायत बूढ़ानंगला में ही रह कर सारा कार्य पूर्ण करा रहे थे। प्रमाण पत्र आयोजन में आशीष चौहान, विवेक राजपूत ग्राम पंचायत सचिव तथा शुभम राजपूत (कंसल्टिंग इंजीनियर), ग्राम पंचायत सभा के सदस्य उपस्थित रहे।