फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First merit will come on June 11, after two merit, Open Merit

11 जून को आएगी पहली मेरिट, दो मेरिट के बाद आएगी ओपन मेरिट

Sat, 25 May 2019 03:18 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 25 May 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
First merit will come on June 11, after two merit, Open Merit
सीसीएसयू
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार दो मेरिट आएंगी। पहली मेरिट विवि 10 जून को जारी करेगा। दो मेरिट के बाद ओपन मेरिट आएगी। ओपन मेरिट से पहले विश्वविद्यालय चार दिन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन करेगा। ऐसे में जिन कॉलेजों में सीटें होंगी, उनको अलॉट किया जाएगा। छात्र-छात्राएं पोर्टल पर दाखिलों का स्टेटस देख सकते हैं। किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं। इसको भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विवि कैंपस में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि 2019-20 में पंजीकरण शुल्क 115 रुपये ऑनलाइन जमा होगा। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को अपने पाठ्यक्रम से संबंधित संकाय में प्रवेश लेने के लिए अपनी पसंद के तीन कॉलेजों का चयन करना होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को कम से कम एक एडेड या राजकीय कॉलेजों का विकल्प देना अनिवार्य होगा। अगर किसी छात्र का प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आ गया है और उसने दाखिल नहीं लिया तो उसके नाम पर विवि प्रशासन ओपन मेरिट में ही विचार करेगा। प्रवेश के लिए केवल दो मेरिट लिस्ट ही जारी की जाएंगी। जिसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता को देखते हुए एक ओपन मेरिट भी जारी की जाएगी। अंतिम ओपन मेरिट लिस्ट के पूर्व ओपन पंजीकरण खोले जाएंगे। जिसके बाद ऑफर लेटर डाउनलोड कर जिन कॉलेजों में सीटें खाली होंगी पंजीकृत अभ्यर्थी अपने प्रवेश हेतु निर्गत सूची के सापेक्ष नियत अवधि में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी एडमिशन डॉट सीसीएसयू वेब डॉट इन स्टेट्स पर इसी पोर्टल से आरक्षित श्रेणी के भरे व रिक्त स्थानों की स्थिति जानी जा सकती है। जिन कॉलेजों में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद स्थायी है। ऐसे कॉलेजों के लिए बीए में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी तीसरे विषय के रूप में पुस्तकालय विज्ञान का चयन कर सकते है और इस विषय को प्रयोगात्मक परीक्षा से रहित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत तक अल्पसंख्यक श्रेणी के विवि पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी, कॉलेज द्वारा प्रदत्त सूची के अनुसार ऑनलाइन योग्यतानुसार मेरिट सूची के अनुरूप प्रविष्ट किए जा सकते हैं। शेष 50 प्रतिशत नियमानुसार पंजीकृत अन्य अभ्यर्थियों को समयबद्ध प्रवेश दिया जा सकता है। जिन छात्रों ने डिग्री के साथ भारतीय विश्वविद्यालय संघ अथवा भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/प्रदेशीय/अन्तर्विश्वविद्यालयीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो उन्हें 5 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा प्रदान किया जा सकता है। यदि वे विवि के पोर्टल से ऑनलाइन पंजीकृत हैं व शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण होते हैं। यदि छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा का अनुक्रमांक, उत्तीर्ण करने के वर्ष व बोर्ड के नाम में गलती करते हैं तो इसमें संशोधन नहीं कर सकेंगे। मेरिट से संबंधित किसी भी कॉलम में गलती करने से आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है। पंजीकरण-संशोधन का समय समाप्त होने के बाद मात्र ओपन पंजीकरण के समय ही फिर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रेस कांफ्रेंस में कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

15 जून से कर सकते हैं एलएलबी के लिए रजिस्ट्रेशन
एलएलबी (तीन वर्षीय पाठ्यक्रम) बीलिब, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए पोर्टल खुलने की प्रतीक्षा करें। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार15 जून से रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे।
जो छात्र-छात्राएं बीए एकल विषय के अंतर्गत प्रवेश लेना चाहते हैं, उनमें समस्त प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पंजीकरण खोले जाएंगे। एकल विषय में पंजीकरण उसी कॉलेज में खोले जाएंगे जिसमें पूर्व में उस छात्र ने संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययन किया है, एवं जिस चौथे विषय में वह प्रवेश लेना चाहता है, वह उसी कॉलेज में उपलब्ध हो। लेटरल इंट्री के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को केवल बीपीटी तथा बीआरडीआईटी में ही प्रवेश मान्य होंगे। मात्र वे अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त कॉलेज से संबंधित डिप्लोमा 60 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण किया है। कॉलेजों में कुल सीट के 10 प्रतिशत तक रिक्त स्थानों के सापेक्ष ऐसे प्रवेश ऑनलाइन मेरिट से किए जा सकेंगे। लेटरल इंट्री के लिए पंजीकरण समस्त प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही खोले जाएंगे।


समस्या होने पर करें विवि में संपर्क
अभ्यर्थियों की समस्त समस्याओं का निराकरण करने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था को (ओल्ड एमसीए हॉल में) लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत प्राप्त होने वाली समस्त प्रकार की समस्याओं का निराकरण 1 से 2 दिन तक के समय में कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की समस्याओं का निराकरण अथवा संबंधित सूचना उनके लॉगइन अथवा ई-मेल पर प्रेषित कर दी जाएगी। अभ्यर्थी अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए विवि के हेल्पलाइन नंबर 01212600530,  531, 532, 534, 535, 536, 537, 538 तथा ई-मेल  पर सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।
        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed