फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First abducted and then eat poison

पहले अपहरण किया फिर खा लिया जहर

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
First abducted and then eat poison
फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्लापुर निवासी एक युवक किशोरी छात्र का अपहरण कर उसे जालंधर ले गया। जहां उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस बीच जालंधर पुलिस ने समय रहते छात्रा को जहरीला पदार्थ खाने से बचा लिया। भावनपुर पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके परिजनों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के परिजन अपनी बेटी को लेने जालंधर पहुंच गये। 
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर निवासी किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। आरोप है कि आरोपी सोनू पुत्र वेदप्रकाश और उसके परिजनों ने शनिवार को बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर लिया। जिस पर छात्रा के परिजनों ने थाना भावनपुर पर आरोपी सोनू, उसके भाई-बहन और मां के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


रविवार को जालंधर में सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जबकि छात्रा भी जहरीला पदार्थ खाने की कोशिश कर रही थी। इस बीच जालंधर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ क ी तो पूरे मामले का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद जालंधर एसएचओ जीवन सिंह ने एसओ भावनपुर को सोनू के जहर खाने की बात कही। भावनपुर थाने से सूचना पाकर छात्रा के परिजन अपनी बेटी को लेने जालंधर पहुंच गये। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। वही, एसओ भावनपुर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण और पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed