फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firoz, carrying a reward of 15,000, injured in an encounter.

Meerut News: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी फिरोज घायल

Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Firoz, carrying a reward of 15,000, injured in an encounter.
- हत्या के प्रयास में चल रहा था वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी जाकिर कॉलोनी निवासी आरोपी फिरोज को शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ। उसे पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, न्यू इस्लामनगर निवासी सोनू मलिक ने 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई हारुन का कमेटी के पैसे को लेकर आरोपी रविश पक्ष से विवाद चल रहा था। मस्जिद से नमाज पढ़कर दोनों भाई लौट रहे थे। इस बीच आरोपी रविश व फिरोज और दो अन्यों ने दोनों भाइयों पर पिस्टल से फायरिंग की थी। तीन गोली लगने से हारुन घायल हुआ था।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद रविश ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी फिरोज पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गाजियाबाद के निवाड़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस उसे तमंचा बरामद करने के लिए लोहियानगर के बजौट अंडरपास के पास लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को उपचार दिलाने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed