{"_id":"6018505fb3e24b51d4295a0d","slug":"firing-video-viral-in-meerut-police-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 02 Feb 2021 12:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करता युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले एक युवक का सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक विशाल है, जोकि बाहर गांव का निवासी है। वह ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा कि अलग-अलग हथियारों से गोलियां विशाल बाफर चला रहा है। ये वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विशाल ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वो मेरठ कॉलेज का छात्र नेता भी रह चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया है कि फायरिंग करने वाला युवक जल्द ही गिरफ्तार होगा। उसकी तलाश में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
इस वीडियो को लेकर भूपेंद्र बाफर के करीबी का नाम भी सामने आया था। क्योंकि भूपेंद्र बाफर भी जानी थाना क्षेत्र के बाफर गांव का ही निवासी हैं। हालांकि पुलिस की जांच में इस वीडियो से भूपेंद्र का कोई लेना देना अभी तक सामने नहीं आया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/