फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on BJP MLA nephew in Meerut College meerut

मेरठ कॉलेज में भाजपा विधायक के भतीजे पर फायरिंग, हमलावरों ने बनाया इस बात का दबाव

Sun, 14 Oct 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Firing on BJP MLA nephew in Meerut College meerut
फाइल फोटो

छात्र संघ चुनाव से पहले मेरठ कॉलेज में खूनखराबे का अंदेशा गहरा गया है। शनिवार को प्रचार के दौरान भाजपा विधायक के भतीजे और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। उस पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फलावदा निवासी प्रशांत बिल्टोरिया मेरठ कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। प्रशांत भाजपा विधायक का भतीजा है। प्रशांत शनिवार दोपहर अपने दोस्त बागपत के बुढे़डा गांव निवासी एलएलबी के छात्र दीपक के साथ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार कर रहा था। इस बीच मंगल पांडे हॉल के पास पीछे से आए दो युवकों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा दिखाते हुए धमकी दी कि उनके सामने कोई चुनाव लड़ा तो उसे जान से मार देंगे।  देरी से पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने चेकिंग की। लेकिन तब तक कोई नहीं मिला। दीपक की तरफ से गांव छुर सरधना निवासी विजित तालियान और सरधना के गांव अहमदाबाद निवासी मयंक पुत्र राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे प्रत्याशियों को भी धमकी 
मेरठ कॉलेज में दूसरे प्रत्याशियों को भी धमकियां दी जा रही हैं। कॉलेज में बाहरी युवकों की संख्या बढ़ गई है। ये सब हथियारों के साथ कॉलेज में अपने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने में लगे हैं। ये सब भी तब हो रहा है जबकि एसएसपी आवास मेरठ कॉलेज से चंद कदम की ही दूरी पर है। कुछ दिन पहले ही कॉलेज गेट पर फायरिंग की गई थी। 

करेंगे सख्ती
मेरठ कॉलेज में सख्ती की जाएगी। आरोपी जेल भेजे जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी 

छात्रों ने किया हंगामा
मेरठ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने  हंगामा कर प्राचार्या का घेराव किया। छात्र नेता आयुष तोमर के नेतृत्व में प्राचार्या से मिलकर छात्रों ने कहा कि कॉलेज में बाहरी युवक आकर माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराकर छात्र हितों का ध्यान रखा जाए।

प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने छात्रों को इस संबंध में कुलपति से वार्ता करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने ऐलान किया कि यदि जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed