फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on a minor matter, treat the BJP leader as criminals

भाजपा नेता पर हमला

Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Firing on a minor matter, treat the BJP leader as criminals
शामली। मामूली बात, कोई जांच न पूछताछ, सीधे भाजपा नेता पर फायरिंग करने की घटना और उसके बाद पीछा कर घर से अपराधी की तरह मारपीट करते हुए घसीटकर लाने की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिस तरह से फायरिंग की गई, उससे किसी बेगुनाह की जान भी जा सकती थी। अश्विन कुमार भाजपा नेता ने एसओजी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी सुकीर्ति माधव को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

एलम निवासी अश्विन कुमार भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के सचिन, नितिन, गौरव और मनीष के साथ कार से कांधला में अपने रिश्तेदार सौरण से मिलने आए थे। उन्होंने कांधला में बाईपास स्थित होटल से खाना पैक कराया और हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया और कार्ड स्वैप कराया। इसके बाद वे कांधला में बस स्टैंड पर पहुंचकर फल खरीदे। इसी दौरान उनकी नजर कार की छत पर पड़ी तो उस पर स्वैप मशीन रखी मिली। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर जाकर कर्मी को वह लौटाई। जैसे ही कार से अपने घर के लिए चले तो सामने से एसओजी में तैनात तीन पुलिसकर्मी और उनके साथ तीन अज्ञात लोगों ने कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में हाथ में गोली लगने से मनीष घायल हो गया। वह कार को तेज दौड़ाकर घर पहुंचा तो पीछे कांधला थाने के एसएसआई पहुंचे और दूसरी गाड़ी से एसओजी व अन्य लोग पहुंचे। पुलिसकर्मी मारपीट करते हुए उन्हें कांधला थाने ले गए। आरोप है कि थाने पर मौजूद सीओ ने भी मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप लूट की रिपोर्ट दर्ज करने और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान गांव से लोग थाने पहुंच गए और हंगामा बढ़ते देख एएसपी ओमप्रकाश सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बुधवार को अश्विन ग्रामीणों के साथ एसपी सुकीर्ति माधव से मिले और इस घटना की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एलम निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि बुधवार रात को उनकी गाड़ी पर पुलिस ने फायर किया है। इस प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी गई है। इसमें जितने भी तथ्य हैं, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित साक्ष्य संकलित कराए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed