{"_id":"6058f79d8ebc3e8c8e61c36f","slug":"firing-men-were-resident-of-modinagar-meerut-news-mrt5312448158","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम में फायरिंग करने वाले आरोपी मोदीनगर के निकले, ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरम में फायरिंग करने वाले आरोपी मोदीनगर के निकले, ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
माधवपुरम में फायरिंग करने वाले आरोपी मोदीनगर के निकले
मेरठ। माधवपुरम में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले बदमाश मोदीनगर के निकले। पुलिस ने चारों बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी उनका सुराग नहीं लगा है। बताया गया है कि बदमाश मेरठ में एक शादी समारोह में आए थे।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-2 में रविवार शाम सरेराह वैगनआर कार में सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। इसमें पूर्व पार्षद तरुण गोयल बाल बाल बचे थे। खुद की घेराबंदी होते देखकर बदमाश कार को छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से कार की जानकारी निकलवाई। इसके बाद पता चला कि चार साल पहले यह कार शोएब निवासी मोदीनगर को बेची गई थी।
पुलिस ने शोएब की तलाश में मोदीनगर में दबिश दी। वह घर से फरार है। शोएब के परिजनों ने बताया है कि वह मेरठ में अपने तीन दोस्तों के साथ समारोह में गया था। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश में की, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि जिस शादी समारोह में चारों आरोपी आए थे, वहां से भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और शादी की वीडियो ली जा रही है।
विज्ञापन
---
- माधवपुरम में फायरिंग करने वाले चारों बदमाशों की पहचान हो गई, वे मोदीनगर के रहने वाले हैं। बदमाशों की तलाश में ब्रह्मपुरी पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार होंगे। इसके बाद ही पूरा खुलासा किया जाएगा।
अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी