{"_id":"60c6655c8ebc3e27722d5c82","slug":"firing-in-panchayat-one-sent-to-jail-sardana-news-mrt5426141106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में की फायरिंग, एक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में की फायरिंग, एक को जेल भेजा
विज्ञापन
पंचायत में की फायरिंग, एक को जेल भेजा
रोहटा। राशन वितरित करने के दौरान गांव पूठखास में हुई डीलर के साथ मारपीट मामले में रविवार को आयोजित पंचायत में आरोपी पक्ष ने फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूठखास गांव में निलंबित राशन की दुकान जंगेठी गांव निवासी डीलर राजीव के यहां अटैच की गई है। रविवार को डीलर गांव में जाकर राशन वितरित कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही हरपाल पक्ष के कुछ लोगों की राशन लेने के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। डीलर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर ग्राम प्रधान सहित गांव के कुछ गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और मामले के निपटारे के लिए पंचायत आयोजित की। आरोप है कि पंचायत में भी आरोपी पक्ष ने डीलर पक्ष के युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से लखवाया गांव निवासी युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग भी की। जिसके बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजीव पुत्र हुकम सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट के बाद मुख्य आरोपी सुमित पुत्र हरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि डीलर के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। मामला निपटाने को आयोजित पंचायत में भी आरोपी ने फायरिंग की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।