फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Baghpat and 5 people injured, sent the accused to jail

घुड़चढ़ी में दूल्हे के दोस्त ने बरसाई गोलियां, 5 लोग घायल, आरोपी को भेजा जेल

Mon, 09 Apr 2018 08:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 09 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Firing in Baghpat and 5 people injured, sent the accused to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बिजवाड़ा गांव में रविवार देर रात घुड़चढ़ी में दूल्हे के दोस्त ने ही थप्पड़ का बदला लेने के लिए गोलियां बरसाई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया। जबकि गोली लगने से घायल पांच लोगों में से एक की हालत अभी भी गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। 

विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सात अप्रैल की रात में बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में ओमपाल के बेटे अंकित की घुड़चढ़ी के दौरान तीन युवकों ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दूल्हे के पिता ओमपाल ने बिनौली थाने में अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश निवासी बिजवाड़ा सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को बिनौली एसओ अनुराग शर्मा को सूचना मिली आरोपी अर्जुन बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास खड़ा है। इस सूचना पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी अर्जुन को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि दूल्हा अंकित उसका दोस्त है। शादी समारोह में उसने शराब का सेवन किया। शाम को घुड़चढ़ी में वह तमंचे से फायर कर रहा था। देशपाल आदि ने उसे फायर करने से मना किया। इसको लेकर कहासुनी हो गई तो देशपाल ने अर्जुन को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने तमंचे से गोलियां चलानी शुरू कर दी। जब लोग उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे तो फायरिंग करता हुआ भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग नहीं की। लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की जाती है। तमंचा अवैध हथियार है। आरोपी अर्जुन ने जान से मारने की नीयत से सीधे ग्रामीणों पर गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : झूठी शान से पलभर में बुझा घर का चिराग, मां सदमे में... पिता बेहोश

मोदीनगर के शिक्षण संस्थान में हास्टल वार्डन है आरोपी  

Firing in Baghpat and 5 people injured, sent the accused to jail
फाइल फोटो

बिजवाड़ा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान पांच लोगों को गोली मारकर घायल करने का आरोपी अर्जुन मोदीनगर के गांव सिकरी स्थित एक शिक्षण संस्थान में हास्टल में वार्डन है। दोस्त अंकित की शादी में छुट्टी आया था। 

खेत में पानी चलाने के लिए खरीदा था तमंचा 
आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसने खेत में रात्रि में पानी चलाने के लिए तमंचा खरीदा था। दोस्त अंकित के शादी समारोह में शराब पीने के बाद उसे नशा हो गया था। नशे में ही वह घर से तमंचा उठाकर ले आया और घुड़चढ़ी में हवाई फायर किए। 

नशे में हो गया अपराध 
आरोपी अर्जुन ने एसपी जयप्रकाश से कहा कि साहब नशे में अपराध हो गया है। मुझे माफ कर दो। आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी। मुझे जेल मत भेजो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed