{"_id":"629ef0a84ab1a40bfc544d82","slug":"firing-between-two-parties-in-a-plot-dispute-in-meerut-construction-demolished-by-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बहसूमा में प्लॉट के बंटवारे पर खूनी संघर्ष, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रैक्टर से सरेआम मकान गिराया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बहसूमा में प्लॉट के बंटवारे पर खूनी संघर्ष, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रैक्टर से सरेआम मकान गिराया, वीडियो वायरल
Tue, 07 Jun 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:01 PM IST
सार
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में एक प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगा। वहीं ट्रैक्टर से सरेआम निर्माण गिरा दिया गया। वहीं पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे मवाना में बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में प्लॉट के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने यह प्लॉट खरीदा है, जिसमें निर्माण कार्य पहले से था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
एक पक्ष की ओर से ट्रैक्टर द्वारा सरेआम निर्माण कार्य ढ़हाते हुए फायरिंग भी की गई। पड़ोस के लोगों ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर फायरिंग व ट्रैक्टर से निर्माण कार्य ढहाए जाने की वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोड़खुर्द गांव में प्रहृलाद सिंह ने बीच गांव में प्लॉट खरीदा है। दूसरे पक्ष से जितेंद्र और सुबोध ने भी इसी प्लॉट का आधा भाग खरीदा है। दोनों तरफ रास्ते हैं। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत
आरोप है कि प्रहृलाद पक्ष के लोगों ने सुबोध की पिटाई कर दी। जिसके बाद सुबोध पक्ष के लोग भी प्लॉट पर बनी दीवार और अन्य निर्माण कार्य को गिराने पहुंच गए। सुबोध ने सरेआम ट्रैक्टर से निमार्ण कार्य गिरा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों की छत से वीडियो बनाने लगे। सरेआम गांव में गुंडई की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी जांच करने पहुंची।
दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है की पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। सात क्रिमनल एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। वीडियो में जो ट्रैक्टर चला रहा है पहले उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसने ट्रैक्टर से दीवार गिराई। हिरासत में लेते हुए मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों पक्ष तहरीर देेंगे तो उस पर भी केस दर्ज किया जाएगा।