फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing between two parties in a plot dispute in Meerut, construction demolished by the tractor

Meerut: बहसूमा में प्लॉट के बंटवारे पर खूनी संघर्ष, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रैक्टर से सरेआम मकान गिराया, वीडियो वायरल

Tue, 07 Jun 2022 12:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 12:01 PM IST
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में एक प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगा। वहीं ट्रैक्टर से सरेआम निर्माण गिरा दिया गया। वहीं पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
Firing between two parties in a plot dispute in Meerut, construction demolished by the tractor
दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे मवाना में बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में प्लॉट के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने यह प्लॉट खरीदा है, जिसमें निर्माण कार्य पहले से था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन


एक पक्ष की ओर से ट्रैक्टर द्वारा सरेआम निर्माण कार्य ढ़हाते हुए फायरिंग भी की गई। पड़ोस के लोगों ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर फायरिंग व ट्रैक्टर से निर्माण कार्य ढहाए जाने की वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोड़खुर्द गांव में प्रहृलाद सिंह ने बीच गांव में प्लॉट खरीदा है। दूसरे पक्ष से  जितेंद्र और सुबोध ने भी इसी प्लॉट का आधा भाग खरीदा है। दोनों तरफ रास्ते हैं। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 


आरोप है कि प्रहृलाद पक्ष के लोगों ने सुबोध की पिटाई कर दी। जिसके बाद सुबोध पक्ष के लोग भी प्लॉट पर बनी दीवार और अन्य निर्माण कार्य को गिराने पहुंच गए। सुबोध ने सरेआम ट्रैक्टर से निमार्ण कार्य गिरा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों की छत से वीडियो बनाने लगे। सरेआम गांव में गुंडई की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी जांच करने पहुंची।

दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है की पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। सात क्रिमनल एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। वीडियो में जो ट्रैक्टर चला रहा है पहले उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसने ट्रैक्टर से दीवार गिराई। हिरासत में लेते हुए मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों पक्ष तहरीर देेंगे तो उस पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed