{"_id":"597f201e4f1c1b72578b49bb","slug":"firing-beaten-the-guard-stolen-goods-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गार्ड को पीटा, लाखों का माल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गार्ड को पीटा, लाखों का माल लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देता घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मोदीपुरम की ए टू जेड कॉलोनी के पास रविवार देर रात करीब एक बजे नवनीत सिंह की ट्रैक्टर एजेंसी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने गार्ड और नौकर को बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक लूट की। वे एजेंसी से बाइक, 21 हजार की नकदी, फ्रिज, चार बैट्री, एक आरो और एक तेल की बाल्टी लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं बल्कि ट्रेक्टर को भी ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बदमाश करीब दो से तीन लाख का माल लूट ले गये। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/