फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing after Fights between two supporter in Meerut, dispute after namaz

उत्तर प्रदेश: मेरठ में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग, नमाज पढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 16 Jun 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 16 Jun 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
firing after Fights between two supporter in Meerut, dispute after namaz

लिसाड़ीगेट के हिमायू नगर में ईद के मौके पर दो पक्षों में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

विज्ञापन


हुमायूनगर निवासी मोहम्मद आसिफ का आरोप है जब वह नमाज पढ़ने गया तो उसका पड़ोस में रहने वाले आबिद से विवाद हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। उसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि आबिद ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। और जानलेवा हमला करने की नियत से फायरिंग की।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस और कई खोखे भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed