{"_id":"5fd3dae48ebc3e3d9853a96c","slug":"firing-30-rounds-in-radhna-in-fear-of-election-election-terror-kithor-news-mrt5151684197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रधानी चुनाव की रंजिश में राधना में 30 राउंड फायरिंग, दहशत, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रधानी चुनाव की रंजिश में राधना में 30 राउंड फायरिंग, दहशत, पुलिस बल तैनात
Sat, 12 Dec 2020 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के किठौर राधना गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से 30 राउंड फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया की गांव राधना में काफी समय से दो पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग मवाना-किठौर मार्ग पर आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए। फायरिंग के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी रुक गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में लगभग 30 राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि 3-4 राउंड फायरिंग हुई है। जांच करने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।