फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fireworks and Huddung after SP candidate's victory, police lathicharged, seven arrested

Meerut News: सपा प्रत्याशी की जीत के बाद आतिशबाजी और हुड़दंग, पुलिस ने लाठी फटकारी, सात गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 10:47 AM IST
सार

नगर पालिका सरधना में सपा प्रत्याशी सबीला बेगम की जीत के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे समर्थक जश्न मना रहे थे। चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी के पहुंचने पर स्वागत किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन
Fireworks and Huddung after SP candidate's victory, police lathicharged, seven arrested
प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ सरधना नगर पालिका सरधना में सपा प्रत्याशी सबीला बेगम की जीत के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे समर्थक जश्न मना रहे थे। चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी के पहुंचने पर स्वागत किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन


जश्न में आतिशबाजी और हुड़दंग को लेकर दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ पर लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से सात का चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ओवैसी ने किया मेरठ की जनता का शुक्रिया, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से पुलिस ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सरधना के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी सबीला बेगम की जीत पर शनिवार रात समर्थक जश्न मना रहे थे। मोहल्ला पीरजादगान में चेयरपर्सन के पति निजाम अंसारी के स्वागत के दौरान जमकर आतिशबाजी और हुड़दंग किया गया।

अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को प्रतिबंध के बावजूद जीत का जश्न मनाने और हुड़दंग करने की शिकायत की। तभी पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठियां फटकारते हुए वहां से खदेड़ा। इस दौरान हुड़दंग और आतिशबाजी कर रहे 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। चेयरपर्सन पति को जीत का जुलूस व हुड़दंग करने पर सख्त हिदायत दी।

वहीं, रविवार को पुलिस ने शाहवेज पुत्र अमीर, साकिब पुत्र नसरत, अमन पुत्र बाबू, समीर पुत्र खुरशैद निवासी मोहल्ला पीरजादगान, अजहर पुत्र शमशाद, सुहेल पुत्र असलम, वसीम पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला लालकुआं का शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed