{"_id":"5e4d9e518ebc3ecf2749b61b","slug":"fireing-in-madarsha-kithor-news-mrt469864028","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित एक मदरसे में मंगलवार रात फायरिंग हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने जांच के बाद एक युवक को छोड़ दिया और दूसरे को जेल भेज दिया।
मंगलवार रात हापुड़ रोड पर गांव अल्लीपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे एक छात्र से शिक्षक ने मारपीट कर दी थी। छात्र ने इस मदरसे में पढ़ चुके दो छात्रों को बुला लिया। दोनों युवक मदरसे में पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक से मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। मामले में मोहम्मद सरफराज निवासी खरदौनी थाना इंचौली ने बताया कि वह मदरसे में मुदररीस के पद पर है। मंगलवार रात मदरसे के दो युवक अनस पुत्र रियाजुल हसन निवासी किठौर और एक अन्य युवक मदरसा परिसर में घुस गए। दोनों ने शिक्षक पर मदरसे में पढ़ रहे छात्र अनस की पिटाई का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले आई। बुधवार को पुलिस ने एक युवक को छोड़ दिया, जबकि मोहम्मद अनस से तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया।