{"_id":"60e368708ebc3e10316964a1","slug":"firecrackers-were-being-made-in-the-mango-orchard-in-gotka-village-five-arrested-a-huge-amount-of-firecrackers-recovered-sardana-news-mrt54604386","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोटका गांव में आम के बाग में बना रहे थे पटाखे, पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोटका गांव में आम के बाग में बना रहे थे पटाखे, पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना पुलिस ने रविवार रात गांव गोटका में आम के बाग में छापा मारते हुए भारी मात्रा में अधबने व तैयार पटाखे और पटाखे तैयार करने की सामग्री बरामदकरने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से गोटका गांव में आम के बाग में कुछ लोगों द्वारा पटाखे तैयार करने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस ने
गोटका में आम के बाग में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 85 किलोग्राम पटाखे बने हुए व लगभग डेढ़ क्विंटल अधबने पटाखे, हाइड्रो बम भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने पटाखे बनाने के लिए लाया गया बारूद, गंधक आदि करीब डेढ़ क्विंटल सामग्री बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने गांव गोटका निवासी शौकीन पुत्र जमील, सुहेल पुत्र शौकीन, सादिम पुत्र नसीम, अफसाना पत्नी शौकीन व फिरोज पुत्र शफीक निवासी बड़ौत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। जिसके चलते वह जंगल में चोरी-छिपे पटाखे बना रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोटका और मैनापूठी में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी तैयार करने का काम किया जाता है। चंद लाइसेंस पर टनों बारूद जमा कर परिवार के सदस्य मिलकर अवैध पटाखे तैयार करते हैं। कई बार गोटका और मैनापूठी गांव में हादसे के दौरान लोगों की मौत भी हो चुकी है।