फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firecrackers were being made in the mango orchard in Gotka village, five arrested, a huge amount of firecrackers recovered

गोटका गांव में आम के बाग में बना रहे थे पटाखे, पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were being made in the mango orchard in Gotka village, five arrested, a huge amount of firecrackers recovered
गोटका गांव में आम के बाग में बना रहे थे पटाखे, पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना पुलिस ने रविवार रात गांव गोटका में आम के बाग में छापा मारते हुए भारी मात्रा में अधबने व तैयार पटाखे और पटाखे तैयार करने की सामग्री बरामदकरने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से गोटका गांव में आम के बाग में कुछ लोगों द्वारा पटाखे तैयार करने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस ने
गोटका में आम के बाग में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 85 किलोग्राम पटाखे बने हुए व लगभग डेढ़ क्विंटल अधबने पटाखे, हाइड्रो बम भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने पटाखे बनाने के लिए लाया गया बारूद, गंधक आदि करीब डेढ़ क्विंटल सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने गांव गोटका निवासी शौकीन पुत्र जमील, सुहेल पुत्र शौकीन, सादिम पुत्र नसीम, अफसाना पत्नी शौकीन व फिरोज पुत्र शफीक निवासी बड़ौत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। जिसके चलते वह जंगल में चोरी-छिपे पटाखे बना रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोटका और मैनापूठी में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी तैयार करने का काम किया जाता है। चंद लाइसेंस पर टनों बारूद जमा कर परिवार के सदस्य मिलकर अवैध पटाखे तैयार करते हैं। कई बार गोटका और मैनापूठी गांव में हादसे के दौरान लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed