{"_id":"69fb627641ae2da190090da2","slug":"fire-tragedy-sp-mla-atul-pradhan-meets-victims-assures-them-of-all-possible-help-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107890-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड: सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ितों से की मुलाकात हर संभव मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड: सपा विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ितों से की मुलाकात हर संभव मदद का भरोसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड कृष्णा नगर डौरली में रविवार आधी रात हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद बुधवार को सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे पर गहरा दुख जताया और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित सतीश के मकान में इंचौली क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी संजय कश्यप और रोहटा निवासी सागर गोस्वामी के परिवार किराए पर रह रहे थे। रविवार रात अचानक लगी आग से घर में मौजूद 12 लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रोहटा निवासी सागर और उसकी आठ वर्षीय बेटी शिवानी उर्फ लाली की दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। आग लगने के दौरान दोनों परिवार एक कमरे में एकत्र हो गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आग सीधे कमरे तक नहीं पहुंची लेकिन धुएं के कारण सभी लोग बेहोश हो गए। अग्निकांड में मकान का लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंचे विधायक अतुल प्रधान ने मकान का ताला खुलवाकर पूरे घर का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। विधायक ने लोगों से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। अभी भी सागर गोस्वामी की पत्नी ज्योति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सभी लोग इस हादसे के बाद अभी भी सदमे है और घबराए हुए है।
-- -- -- -- -