{"_id":"60ce034f8ebc3e22183d6b8a","slug":"fire-on-police-team-while-team-came-to-arrest-the-accused-of-murder-and-loot-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : परतापुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर झोंका फायर, हत्या लूट जैसी संगीन वारदातों का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : परतापुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर झोंका फायर, हत्या लूट जैसी संगीन वारदातों का वांछित गिरफ्तार
Sat, 19 Jun 2021 08:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:16 PM IST
सार
पुलिस आरोपी रवि को पकड़ने के लिए जैसे ही कुंडा स्थित उसके घर पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थानक्षेत्र में शनिवार को हत्या और लूट की वारदातों में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया। शताब्दी नगर सेक्टर 4-सी में शुक्रवार रात फायरिंग की घटना के आरोपी रवि को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही कुंडा गांव में पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी हत्या, लूट, चोरी, डकैती सहित अन्य वारदातों में शामिल निकला। उस पर कुल 64 आपराधिक केस दर्ज हैं।
कुंडा निवासी रवि ने शुक्रवार रात शताब्दी नगर में आकाश उर्फ जंगली के घर पर 7-8 राउंड फायरिंग की थी। शिकायत पर पुलिस रवि को पकड़ने के लिए जैसे ही कुंडा स्थित उसके घर पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा।
वही पुलिस ने घंराबंदी कर उसको उसके घर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने कई गंभीर वारदातों में शामिल होना कबूल किया। इसके अलावा परतापुर पुलिस ने दो कार चोरी के मामले में पकडे़ गए आरोपी संजय और गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आबिद निवासी लिसाड़ी गेट का चालान कर दिया।