{"_id":"5af3fcbb4f1c1b9e098b9156","slug":"fire-in-tire-warehouse-in-meerut-eight-goats-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायरों के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 बकरे झुलसे, आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायरों के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 बकरे झुलसे, आठ की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 May 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सोतीगंज में एक टायरों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से 11 बकरे झुलस गए। इनमें से आठ की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोतीगंज निवासी मोहसिन उर्फ मोसी का मकान है। मकान के निचले हिस्से में गोदाम है ऊपर वह परिवार सहित रहता है। छत के ऊपर से एलटी लाइन जा रही है। बुधवार तड़के चार बजे एलटी लाइन का तार छत पर गिर गया। जिसे आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम में रखे टायर धूं-धूं कर जलने लगे। आग से मोहसिन का बेटा कलवा भी झुलस गया। चीख पुकार सुनकर लोग जमा हो गए। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जैसे तैसे आग बुझाई, लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल गया। वहीं आग की चपेट में आने से 11 बकरे भी झुलस गए। बाद में 8 बकरों की मौत हो गई। सोतीगंज के लोगों ने हंगामा कर आरोप भी लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने छत से एलटी लाइन नहीं हटाई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के आला अधिकारियों से करने की बात कही है। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/