{"_id":"606630718ebc3e591e5b7556","slug":"fire-in-three-houses-of-mayur-vihar-meerut-news-mrt5325954167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर विहार में तीन घरों में भीषण आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर विहार में तीन घरों में भीषण आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार में तीन घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला
मेरठ। गर्मी का मौसम आने और तेज हवाएं चलने से आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिले में आग लगने की दो दर्जन घटनाएं हुईं। इनमें तीन बड़ी घटनाओं में ही लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा हादसा मयूर विहार के तीन घरों में हुआ।
मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार स्थित ज्ञानलोक अपार्टमेंट में दोपहर सुकेश जैन, संजय सिंह और बीना अग्रवाल के घरों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घरों में मौजूद लोगों को निकाला। आग से तीनों घरों का फर्नीचर और लाखों की कीमत का अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की छह गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा घरों के पीछे खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा जलाने से हुआ है। यह कूड़ा जब-तब जलाया जाता है।
अपार्टमेंट के तीनों घरों में सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था। दोपहर को घर में मौजूद लोगों ने धुआं उठता देखा तो शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने तीनों घरों के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग भी घरों से निकल आए। आग बढ़ती देख कुछ देर तक उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसी दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और घरों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय फायर टेंडर और टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सबसे पहले तीनों घरों से रसोई गैस सिलिंडर बाहर निकाले ताकि हादसा गंभीर रूप न ले ले। इसके बाद अन्य सामान को बचाने का प्रयास किया गया। ढाई घंटे तक आग की लपटें और धुआं उठती रहीं और फायर ब्रिगेड की टीम अपना काम करती रही। इस दौरान कॉलोनी के लोग बेचैन रहे। राय ने बताया कि सबसे अधिक क्षति संजय सिंह के घर में हुई है। उनका काफी सामान जल गया है।
--
घरों से मंगवाना पड़ा पानी
सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में उसका पानी खत्म हो गया। दमकलकर्मियों ने लोगों से फैक्टिरियों की जानकारी ली। आसपास पानी की व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने घरों से पानी के पाइप निकाले और टैंकर में डाल दिए। टैंकर भरने लगा और दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। बाद में और गाड़ियां भी पहुंच गई। यही नहीं, कॉलोनी का रास्ता संकरा होने के कारण पहली दमकल देर से पहुंची।
---
सदर बाजार: जैन मंडप में घास-फूस में आग
सदर बाजार के वेस्टर्न रोड पर ढोलकी मोहल्ला निवासी सतीश चंद जैन का जैन विवाह मंडप है। बृहस्पतिवार को मंडप के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग से जेनरेटर व लकड़ी-मेज जलने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि यहां अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान किसी ने कुछ चीज सुलगा दी और घास-फूस से आग लग गई।
---
पेपर मिल में बड़ी संख्या में बंडल राख
देवप्रिया पेपर मिल के वेस्टेज यार्ड में रखे वेस्ट पेपर के बंडलों में दोपहर 1:45 बजे आग लग गई। आग की लपटें उठते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मशीनों की मदद से जले हुए बंडलों को हटाया गया। करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में बड़ी संख्या में पेपर के बंडल समेत लाखों रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।