{"_id":"5f909d168ebc3e9bc81940ac","slug":"fire-in-spinning-mill-loss-of-one-lakh-sardana-news-mrt5073355156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कताई मिल में लगी आग, एक लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कताई मिल में लगी आग, एक लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कताई मिल में लगी आग, एक लाख का नुकसान
सरधना। सरधना-नानू मार्ग स्थित कताई मिल में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की।
सरधना से करीब डेढ़ किमी दूर नानू मार्ग पर कताई मिल स्थिति है। नगर निवासी गौरव जैन और उनके कई साथी इसका संचालन करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण रूई के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मिल कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गौरव जैन ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रुई के साथ अन्य सामान भी जल गया है। नायब तहसीलदार प्रभा के नेतृत्व में तहसील की टीम ने मिल में जाकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मिल के अंदर अग्निशमन यंत्र न होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।