{"_id":"5d8a7d8a8ebc3e93d2290362","slug":"fire-in-garment-showroom-meerut-news-mrt4450924146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, हड़कंप
विज्ञापन
fire in garment showroom
मेरठ।
सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कपड़ों के शोरूम में भीषण आग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
लालकुर्ती निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ बीरे का सदर बाजार में शगुन फैंसी ड्रेस और साड़ी शोरूम है। मंगलवार दोपहर शोरूम के प्रथम तल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पाकर सदर बाजार एसओ विजय कुमार गुप्ता पहुंचे। उन्होंने आसपास की दुकानों को खाली कराया। शोरूम आने वाले रास्ते बंद करा दिए। शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला। तब तक दमकल विभाग की एक के बाद एक तीन गाड़ियां पहुंचीं। एफएसओ संजीव कुमार के नेतृत्व में करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
व्यापारियों ने ली राहत की सांस
आग से जला शोरूम शादी-विवाह के लिए किराए पर दिए जाने वाले कपड़ों से भरा था। आग लगने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सकरा रास्ता होने के कारण दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने में काफी समय लगा। आग बुझने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वर्जन -
फैंसी ड्रेस व साड़ी शोरूम में आग लगी थी। तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ है। रास्ता संकरा होने के कारण कुछ दिक्कत उठानी पड़ी। - अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर