{"_id":"61bba32fb59c9c21f70f070b","slug":"fire-in-closed-house-loss-of-lakhs-city-news-mrt5693941131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बंद मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
मेरठ। व्यापारी नेता अकरम गाजी के बंद मकान में बृहस्पतिवार देरशाम भीषण आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। तब तक लाखों का नुकसान हो गया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के मुरारी लाल की बगिया में उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अकरम गाजी का मकान है। बृहस्पतिवार को उनका परिवार रिश्तेदारी में गया था। रात करीब 9 बजे घर से आग की लपटें उठते देख लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर अकरम गाजी व उनका परिवार पहुंचा। उनका आरोप है कि डायल 112 से लेकर 102 व 100 नंबर पर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। बताया कि आग से एयर कंडीशन, वाशिंग मशीन, एलईडी, कपड़े, फर्नीचर समेत काफी सामान जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
व्यापारी नेताओं ने डायल 112 पर फोन रिसीव नहीं होने पर नाराजगी जताई। उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही। बाद में सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डायल 112 ऐसा नंबर हर दशा में उठेगा। आग की सूचना मिलते ही विभाग को सूचना पहुंचती है। कहीं न कहीं गलती हुई है, जो नंबर नहीं मिल पाया। - संतोष कुमार राय, सीएफओ