{"_id":"69e7b2bb2289d1564b089588","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-closed-office-at-metro-plaza-meerut-news-c-72-1-mct1011-152171-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेट्रो प्लाजा में बंद कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेट्रो प्लाजा में बंद कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के द्वितीय तल पर बालाजी व गोयल प्रॉपर्टीज के कार्यालय में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे तेजी आगे की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे केद दौरान कार्यालय बंद था।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि मेट्रो प्लाजा के दूसरे तल पर दिल्ली रोड निवासी अमर गोयल का प्रॉपर्टीज का कार्यालय है। सोमवार दोपहर कार्यालय बंद था। उसके अंदर से अन्य दुकानदारों ने धुंआ निकलते देखा। इसके बाद मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटे कार्यालय से बाहर की ओर निकलने लगी। व्यापारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग तेज से फैलने लगी।
मेट्रो प्लाजा के अध्यक्ष राकेश ग्रोवर भी मौके आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। सीओ का कहना है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी होना बताया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -