उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला अस्पताल के प्रांगण में खड़े एक पेड़ पर मांझा पैरों में फंसने के कारण एक चील पेड़ पर लटक गई। काफी ऊंचाई पर लटके पक्षी को देखकर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को पेड़ से उतारकर सुरक्षित बचाया। बता दें कि चाइनीज मांझा न सिर्फ पक्षियों के लिए मुसीबत बन रहा है, बल्कि इंसानों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। प्रशासन लगातार चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाता है लेकिन फिर भी चाइनीज मांझे की बिक्री बंद नहीं होती है। चाइनीज मांझे से सोमवार शाम को बेजुबान पक्षी की जान जाते-जाते बची।
Bird Rescue: यूपी के मेरठ में मांझे में फंसी चील, फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर निकाला, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन