फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in generator at Supertech Palmgreen

Meerut News: सुपरटेक पामग्रीन में जेनरेटर में लगी आग, 20 घंटे बिजली गुल, होटल व कार मेें गुजारी रात

Wed, 09 Apr 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in generator at Supertech Palmgreen
सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी में जली हुई सीलिंग दिखाती पीड़ित महिला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड के करीब बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे जेनरेटर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें विद्युत लाइन तक पहुंच गई। इससे सोसाइटी की बिजली और पानी आपूर्ति ठप हो गई। जेनरेटर से निकलने वाला धुआं सोसाइटी के फ्लैटों तक और तपिश एक फ्लैट तक पहुंच गईं।
सोसाइटी के 500 परिवार सहम गए। महिलाएं और बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन सोसाइटी में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे दो हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 घंटे बिजली-पानी आपूर्ति ठप होने से निवासी होटल और अपनी कारों में रात गुजारने को विवश हुए। निवासियों का आरोप है कि आधे घंटे तक सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास रोड पर सुपरटेक काॅलोनी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी के डी-ब्लाॅक में जेनरेटर रखे हुए हैं। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे कॉलोनी की बिजली चली गई। जिसके बाद जेनरेटर से सप्लाई चालू की गई। लगभग एक घंटे बाद जेनरेटर में आग लग गई। आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ। तब लोगों को जेनरेटर में आग लगने की जानकारी हुई। लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। आग के रौद्र रूप को देखकर स्थानीय निवासी घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आग ने आसपास की खड़ी जंगली झाडि़यों को भी अपने लपेटे में लिया। आसमान में चारों तरफ काला धुंआ ही दिखाई दे रहा था। बिजली के मुख्य तारों में भी आग लग गई। आग लगने के निकलने वाले काले धुंए से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक जेनरेटर पूरी तरह जल चुका था। एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
मची भगदड़, लिफ्ट बंद होने पर सीढि़यों से उतरे
निवासी मीनू अग्रवाल, चेतन माहेश्वरी, राखी मदान व सिद्धार्थ ने बताया कि जेनरेटर से उठ रही लपटों को देखकर वह घबरा गए। सोसाइटी के सभी लोग फ्लैटों से बाहर निकलकर भागने लगे। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बंद हो गई। लोग सीढि़यों से उतरकर नीचे आए। नीचे आकर लोगों को आग से जेनरेटर फटने का डर सताने लगा। इसके चलते वह सोसाइटी से बाहर आ गए। आग पर काबू पाने के बाद ही वह वापस लौटे।

ब्लॉक तक नहीं पहुंच पाया फायर ब्रिगेड का वाहन
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड का वाहन डी-ब्लॉक तक नहीं पहुंच पाया। इसके चलते गाड़ी को गेट पर ही खड़ा कर दिया गया और पाइप को जोड़कर आग बुझाने का काम किया गया।


लोगों ने जेनरेटर रखने की जताई नाराजगी
निवासी मीनू अग्रवाल ने बताया कि जेनरेटर उनके फ्लैट के सामने रखा है। आग की तपिश उनके फ्लैट तक पहुंच गई। इससे सीलिंग, वॉशिंग मशीन पिघल गई और शीशों में दरार आ गई। उनका कहना है कि जेनरेटर से निकलने वाली आवाज से बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो रहा है। जेनरेटर से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लगभग 20 से अधिक लोगों ने जेनरेटर को हटाने की मांग की। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जेनरेटर को कॉलोनी में कही ओर रखने की मांग की।

सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी में जली हुई सीलिंग दिखाती पीड़ित महिला।

सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी में जली हुई सीलिंग दिखाती पीड़ित महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed