{"_id":"67b62aa35481c0e1a60b4b5a","slug":"fire-broke-out-in-a-warehouse-where-houses-and-brackets-were-made-meerut-news-c-27-1-smrt1043-143393-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मकान और ब्रैकेट बनाने के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मकान और ब्रैकेट बनाने के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
जलालाबाद- मकान में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी। संवाद
- फोटो : बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी
बिजनाैर, जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद पुलिस चौकी के निकट पर्दे के ब्रैकेट बनाने के गोदाम और मकान में देर रात आग लग गई। अग्निशमन दल तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
जलालाबाद पुलिस चौकी के निकट मोहल्ला सेवाराम निवासी मो. फैसल ने फखरे आलम का किराए पर मकान लिया हुआ है। फैसल पर्दे के ब्रैकेट बनाने का कारोबार करता है। मकान की ऊपरी छत में ब्रैकेट बनाने का गोदाम है। मंगलवार की देर रात अचानक फैजल के किराए के मकान में देर रात्रि लगभग दो बजे आग लग गई। उस समय फैसल और उनका परिवार नजीबाबाद में था। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल प्रभारी केएस जादौन टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। भीषण आग को देखते हुए अग्निशमन प्रभारी ने मोटा महादेव मंडावली और बिजनौर से अग्निशमन की दो अतिरिक्त गाड़ियां घटनास्थल पर बुलाईं।
अग्निशमन दाल की टीम में शामिल सुधीर कुमार, अरुण त्यागी, अमरनाथ, हिमांशु, नदीम, मो.असलम ने जान जोखिम में डालकर भयंकर आग को काबू में किया।अग्निकांड में फैसल का लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।