फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out from century, many bigha wheat remains burnt

मेरठ : हस्तिनापुर सेंक्चुअरी से बाहर निकली आग, कई बीघा गेहूं के अवशेष जले

Tue, 06 Apr 2021 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out from century, many bigha wheat remains burnt
forest fire - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर सेंक्चुअरी में सराय खादर गांव के समीप बूढ़ी गंगा के सेंक्चुअरि क्षेत्र में सातवें दिन संदिग्ध परिस्थितियों में फिर आग लग गई। तेज हवा के कारण आग सेंक्चुअरि क्षेत्र के बाहर खड़े गेहूं के अवशेष में लग गई, जिससे कई बीघे गेहूं के अवशेष जल गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन दमकलकर्मी रास्ता नहीं होने की बात कहकर वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर किसान आग से फसल को बचाने के लिए कुछ खड़ी फसल को जोतकर रास्ता बना रहे हैं।
विज्ञापन


हस्तिनापुर सेंक्चुअरि क्षेत्र में आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों और किसानों ने आग को रोकने के भरसक प्रयास किए परंतु उनकी तमाम कोशिश विफल रही। सोमवार को आग किसानों की फसलों तक पहुंच गई जिसमें लगभग चार एकड़ गेहूं की फसल के अवशेष जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मजदूर नहीं मिलने के कारण कंबाइन से गेहूं की फसल तो कटवा ली थी, लेकिन अवशेष जमीन पर ही खड़े थे। क्षेत्र में बढ़ती आग किसानों की चिंता का सबब बनती जा रही है। आग से निपटने के लिए प्रशासन स्तर से कोई तैयारी नहीं की गई है। किसान सरदार रणधीर सिंह, जज सिंह, कृष्ण, जयपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुब्बा सिंह, राजकुमार जैन आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह दिन रात जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।

बिना आग बुझाए लौटी दमकल की गाड़ी
सेंक्चुअरि क्षेत्र में लगी आग से प्रशासन कितना गंभीर है इसका पता इस बात से चलता है कि सोमवार को किसानों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी बिना आग बुझाए ही वापस लौट गई। किसानों ने बताया कि दमकल कर्मी रास्ता नहीं होने की बात कहकर वापस लौट गए जबकि किसानों ने गेहूं के बीच से ही गाड़ी को ले जाने के लिए भी कहा।

एचटी लाइन की चिंगारी से जली 10 बीघा गन्ने की फसल
बहसूमा क्षेत्र के गांव मौड़कलां के जंगल में एचटी लाइन की चिंगारी गन्ने की 10 बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसान ने तहरीर दी। सोमवार को गांव मौड़कलां निवासी किसान प्रभात व मनोज ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से एचटी लाइन जा रही है।

सोमवार को तारों से चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान की 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम व बहसूमा थाने में शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed