फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire Breaks Out in Three-Storey Building in Meerut, Gym and Shops Affected, Fire Brigade on Spot

Meerut: शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जिम व दुकानें चपेट में, दमकल गाड़ियां मौके पर

Sat, 07 Jun 2025 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस इमारत में ऊपर जिम और नीचे दुकानें भी चपेट में आ गईं। आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Three-Storey Building in Meerut, Gym and Shops Affected, Fire Brigade on Spot
मेरठ में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में गुरुद्वारा रोड शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। बताया गया गया कि आग लगने के एक घंटे बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक जिम संचालित होता है, जबकि नीचे दुकानों की कतार है। आग किस कारण लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन धुंआ और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

गुरुद्वारा रोड पर स्थित इस इमारत के आसपास की अन्य बिल्डिंग्स को एहतियातन खाली कराया गया है, ताकि कोई जनहानि न हो। अभी तक की जांच में सामने आया कि यहां संचालित ठेका देसी चाप के भीतर गैस सिलिंडर लीक होने से यह हादसा हुआ है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से संपत्ति को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और दमकल टीमों की निगरानी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed