फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in power line; supply disrupted for hours.

Meerut News: विद्युत लाइन में लगी आग, घंटों बाधित रही आपूर्ति

Sun, 09 Aug 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in power line; supply disrupted for hours.
सरूरपुर। कस्बा हर्रा वार्ड 5 में विद्युत लाइन में लगी आग। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा के वार्ड पांच में शनिवार की रात को विद्युत लाइन में अचानक आग लग गई। विद्युत लाइन में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। जिसके लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।
वार्ड पांच में विद्युत लाइन में अचानक चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते लाइन में आग लग गई। आग की लपटें और तेज चिंगारियां देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराने की मांग की। समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

लाइन में आग लगने के कारण वार्ड पांच समेत आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई घंटे तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद रहे। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत लाइन और उपकरणों पर लगातार बढ़ता लोड भी परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को चिह्नित किया और लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया गया। हालांकि, घंटों बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता का कहना कि लाइन के फाल्ट को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed