फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in fruit carts parked inside the room.

Meerut News: कमरे में खड़े फलों के ठेलों में लगी आग

Sun, 05 Apr 2026 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in fruit carts parked inside the room.
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर आरा मशीन वाली गली में मेहताब के गोदाम पर कमरे में खड़े फलों के ठेले में शनिवार शाम एकाएक आग लग गई। सूचना पर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हाशिमपुर चौकी आरा मशीन वाली गली में मेहताब ने बताया कि उनका फलों का काम है। उन्होंने घर के पास में ही एक गोदाम किराए पर ले रखा है। शाम को वह अपने ठेले गोदाम पर खड़े कर देते है। शनिवार रात वह ठेले खड़े कर घर चले गए थे। रात साढ़े आठ बजे अचानक से संदिग्ध परिस्थितयों में आग लग गई। कुछ ही देन में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगता देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आग की सूचना पर मेहताब व उसके परिवार के सदस्य मौके पर आ गए। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग में कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed