फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire break out in warehouse of cloths factory in Partapur of Meerut and loss of many lakhs

Meerut : गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान; पांच घंटे तक जूझती रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Thu, 09 May 2024 12:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2024 12:36 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में कपड़ा फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। उधर, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire break out in warehouse of cloths factory in Partapur of Meerut and loss of many lakhs
गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परतापुर के औद्योगिक क्षेत्र में होटल के पीछे कपड़ा फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें काफी दूर से दिख रही थीं। सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस ने तमाशबीनों को हटाकर राहत कार्य शुरू कराया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सूर्य पैलेस में रहने वाले विशु गुप्ता और सचिन गुप्ता की भगवती टेक्सटाइल के नाम से स्पोर्ट्स वियर बनाने की फैक्टरी है। बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

वहीं, सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी। पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि दूसरी से पहली मंजिल पर बने कार्यालय और फैक्टरी तक पहुंच गई। धुआं बढ़ने से दमकल टीम को परेशानी हुई। सीएफओ संतोष कुमार राय भी पहुंचे। घंटाघर और पुलिस लाइन फायर स्टेशन से भी गाड़ियों को यहां लगाया गया।

विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि अग्निशमन यंत्र भी देखे जा रहे हैं कि ये लगे थे या नहीं। पूरी जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गोदाम में कुछ कंडम सामान भी पड़ा था, वह भी जल गया।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन

बढ़ रहे आग के हादसे
जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे आग की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। अप्रैल में अब तक 159 आग की घटनाएं हो गई हैं, जबकि मई में 50 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। हादसों में अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें: बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed