फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire break out in the Meat factory of the brother of triple murder accused Ijlal in Meerut

UP: तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Fri, 07 Apr 2023 12:46 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 12:46 AM IST
सार

Meerut News : तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में आग लग गई। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire break out in the Meat factory of the brother of triple murder accused Ijlal in Meerut
फैक्टरी में लगी आग।

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर मौजूद गार्ड ने इस मामले में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, गांव अल्लीपुर में इजलाल के भाई मेरठ निवासी हाजी परवेज की अलकैफ मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। यह काफी समय से बंद है। दूसरा व्यवसाय चलाने के उद्देश्य साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। यहां स्क्रैप को हटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में आग लग गई। इसमें मौके पर मौजूद गार्ड ने जानकारी पुलिस को दी। बाद में दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


कहीं मीट फैक्टरी के संचालन के समय तो नहीं लगी आग
कुछ समय पहले ही कुछ लोगों ने फैक्टरी के अवैध रूप से संचालन और इसमें गोकशी का आरोप लगाया था। पुलिस ने गाड़ी में लदे पशुओं के अवशेष भी बरामद किए थे। उस समय मामले को रफादफा कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि कि कहीं बंद फैक्टरी के अंदर तो काम नहीं चल रहा था और इसके चलते यह हादसा हो गया हो। यह भी बताया जा रहा है कि यहां तैनात गार्ड ने बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं घुसने दिया। उधर, पुलिस फैक्टरी के संचालन से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

15 दिन पहले इजलाल की फैक्टरी में लगी थी आग
तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल की अल आलिया मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके भाई की अलकैफ मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड दोनों एक ही परिसर में हैं। दोनों का अलग-अलग पार्टीशन हो रहा है। 15 दिन इजलाल की फैक्टरी में सफाई के दौरान दीवारों पर चिपके थर्माकोल में आग लग गई थी। गनीमत रही कि उस समय भी जनहानि नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां

फैक्टरी का संचालन पूरी तरह बंद है। इस समय दूसरे व्यवसाय के लिए सफाई कार्य चल रहा है। इस कारण कटिंग के दौरान कोई चिंगारी दीवारों पर लगे थर्माकोल में जा लगी, जिससे आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया। - राजीव कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed