फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR will be lodged against the agency if there is incorrect billing of electricity: Energy Minister

बिजली की गलत बिलिंग हुई तो एजेंसी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : ऊर्जा मंत्री

Sun, 09 Aug 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the agency if there is incorrect billing of electricity: Energy Minister
बिजली की गलत बिलिंग हुई तो एजेंसी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडल के जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने गलत बिलिंग की शिकायतों पर क्षेत्र की बिलिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी गलत बिल की शिकायत स्वीकार्य नहीं है, ऐसी शिकायतों पर अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प 24 घंटे निर्बाध विद्युतापूर्ति का है। हम जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से इसे पूरा करेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों को 24 घंटे आपूर्ति के लिए महाभियान चला रही है। इसके लिए सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। उन्हें ऊर्जा विभाग को सहयोग करना होगा तभी सस्ती और सुलभ बिजली का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए लाइन लॉस को 15 फीसदी से नीचे लाना होगा। हर जिले में ऊर्जा विभाग ने 60-60 फीडर निगरानी के लिए चुने हैं, सांसद व विधायक भी 10-10 फीडरों की निगरानी का जिम्मा लेकर अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने मेरठ, सहारनपुर, संभल, हापुड़, अमरोहा और मुजफ्फरनगर में गलत बिलिंग व टेबल बिलिंग की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। कहा कि गलत बिलिंग से विभाग की छवि धूमिल होती है। उन्होंने शिकायतों के आधार पर बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर व अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों द्वारा इंडस्ट्रियल फीडरों व कृषि फीडरों पर रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति न होने की शिकायतों पर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडलों में कृषि फीडरों पर 10 घंटे व इंडस्ट्री फीडर पर निर्बाध आपूर्ति की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। ऊर्जा मंत्री ने बारिश के चलते ट्रांसफार्मरों के जलने पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। वहीं किसी भी स्थान पर दोबारा ट्रांसफार्मर फुंकने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी निस्तारित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के सांसद, मंत्री व विधायकों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जूनियर इंजीनियर स्तर तक के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री को जन शिकायतों से अवगत कराया
मेरठ। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल सांसद और विधायकों ने भी ऊर्जा मंत्री को जन शिकायतों से अवगत कराया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बिजली कर्मियों को नियमों के तहत काम करने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए कहा। शहर विधायक रफीक असांरी ने बुनकरों के बकाया बिल पर कनेक्शन न काटे जाने की मांग की। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने गांवों में अतिरिक्त पोल लगाने की मांग की। एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने शहर में अंडर ग्राउंड केबिल डालने की मांग की। शहर दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर जी ने जर्जर तार बदलने, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आवासीय कालोनियों में 35 रुपये वर्गफुट की दर को कम करने की मांग की। मंत्री सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed