फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered for dowry harassment and pronouncement of triple talaq.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक देने पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for dowry harassment and pronouncement of triple talaq.
दौराला। सिवाया गांव निवासी विवाहिता रुकसाना की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और तीन तलाक देने के आरोप में दौराला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में रुकसाना ने बताया कि वर्ष 2012 में उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति अब्दुल कादिर, देवर आरिफ, ननद रेशमा व शमा, चचिया ससुर का बेटा परवेज शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पति शराब और नशे की हालत में उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

7 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया और बेहोशी की हालत में उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पहले शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर दौराला पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed