{"_id":"6a623ddf2eb7075283080c34","slug":"fir-registered-following-court-order-in-case-involving-assault-on-father-and-son-meerut-news-c-73-1-mct1008-108034-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिता-पुत्र से मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिता-पुत्र से मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी हंसवती के पति ऋषिपाल और बेटे अश्वनी के साथ मारपीट के मामले में एसीजेएम-2 के आदेश पर गांव निवासी आरोपी गौरव और चंद्रपाल के खिलाफ सरूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी हंसवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 1 अप्रैल को उनके पति ऋषिपाल घर के बाहर बैठकर पौत्र को खिला रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी गौरव वहां पहुंचा और ऋषिपाल के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। विरोध करने पर गौरव ने अपने साथी चंद्रपाल के साथ मिलकर ऋषिपाल के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए आए उसके बेटे अश्वनी को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इससे उसका पति, बेटा व आठ माह का मासूम पोता भी घायल हो गया था। आरोप है कि आरोपियों ने सेना के जवान उसके बेटे को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी है।
पीड़िता का आरोप है कि थाना सरूरपुर पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।