फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against Kailash, Varun Som, and 60 unidentified persons for blocking the road.

Meerut News: जाम लगाने पर कैलाश और वरुण सोम समेत 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against Kailash, Varun Som, and 60 unidentified persons for blocking the road.
- अटेरना गंगनहर पुल पर कांवड़ पटरी मार्ग जाम करने का मामला, पुलिस ने ट्रैक्टर किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। देवबंद में सड़क हादसे में कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर अटेरना गंगनहर पुल पर कांवड़ पटरी मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की है। उप निरीक्षक सक्षम गोस्वामी की ओर से दर्ज मामले में भमौरी निवासी कैलाश और कुशावली निवासी वरुण सोम को नामजद किया गया है। इनके अलावा 50- 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले में एक ट्रैक्टर सीज किया है।
शनिवार सुबह सहारनपुर जनपद के कस्बा देवबंद में हुए सड़क हादसे में कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को अटेरना गंगनहर पुल पर धरना देते हुए कांवड़ पटरी मार्ग जाम कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और हादसे में घायल लोगों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने आधे घंटे के भीतर अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर एनएच-58 जाम करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने की घोषणा की। इसके बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों से बातचीत के बाद सोमवार शाम करीब छह बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

पुलिस ने सोमवार देर रात मार्ग जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। दो लोगों को नामजद करने के साथ ही 50 से 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि अटेरना गंगनहर पुल पर कांवड़ पटरी मार्ग जाम करने के मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एक ट्रैक्टर सीज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed