{"_id":"6a300a6f0a1270daf20b1882","slug":"fir-registered-against-in-laws-for-dowry-harassment-meerut-news-c-73-1-mct1008-107542-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी विवाहिता शबाना ने अपने पति आमिल, ससुर बकर, सास बानो, जेठ बिलाल व नासिर एवं जेठानी सलमा तथा वसीम पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सरूरपुर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में बताया कि तीन साल पहले उसका निकहा गांव पिठलोकर निवासी आमिल के साथ हुआ था। आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि आरोपी उसे दहेज में स्कॉर्पियो कार व लाखों रुपये की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने आरोपियों को दहेज लाने से इन्कार कर दिया तो आरोपियों ने उसे भूखा प्यासा रखकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग विवाहिता को लेकर अपने घर हर्रा आ गए। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को आरोपियों को खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --