{"_id":"5d4b07db8ebc3e6cf231adf2","slug":"fir-registered-against-four-youth-after-in-case-of-seeking-extortion-from-founder-of-paramdham-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक क्लिप की धमकी देकर परमधाम न्यास के अधिष्ठाता से मांगी रंगदारी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक क्लिप की धमकी देकर परमधाम न्यास के अधिष्ठाता से मांगी रंगदारी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 08 Aug 2019 02:20 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में परमधाम न्यास के अधिष्ठाता से आपत्तिजनक क्लिप वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर उक्त आपत्तिजनक क्लिप सोशल मीडिया व यूट्यूब पर वायरल करने का आरोप है, जिसे लेकर अनुयायियों ने मंगलवार रात जीआईसी ग्राउंड में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार निवासी अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि नोएडा निवासी चंदन, पिलखुआ निवासी दीपक व अमरोहा निवासी आकाश व पुष्पेंद्र मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र स्थित परमधाम न्यास के मुख्यालय में आते-जाते थे। यहां वे परमधाम न्यास के अधिष्ठाता स्वामी चंद्रमोहन से भी मिलते रहते थे। आरोप है कि उक्त चारों लोगों ने स्वामी चंद्रमोहन के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो-ऑडियो क्लिप बना ली, जिसमें उनके द्वारा अनर्गल आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उक्त ऑडियो-वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में जारी करने की धमकी देते हुए स्वामी चंद्रमोहन से रंगदारी की मांग की। स्वामी के इनकार करने पर आरोपियों ने उक्त आपत्तिजनक वीडियो-ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया के साथ ही यूट्यूब पर वायरल कर दी, जिससे परमधाम न्यास से जुड़े अनुयायियों की भावना आहत हुई है। उक्त मामले को लेकर परमधाम न्यास के सैकड़ों अनुयायियों ने मंगलवार रात जीआईसी ग्राउंड में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
वहीं एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/